जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट के बारे में दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के आंदोलन के दौरान बुधवार शाम को कुछ जगहों पर हिंसा हुई. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो लोगों ने शेयर किए जिनमें पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ भीड़ मारपीट करती दिखी.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "वर्दी पहन लेने से किसी इंसान का दर्द कम नहीं हो जाता. हर बैज के पीछे धड़कता हुआ एक दिल, एक परिवार और सेवा का एक वादा होता है."
इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने बताया, "ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं. असहमति जताने का अधिकार सभी को है. लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए."
दिल्ली पुलिस ने अपने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि भीड़ एक पुलिस वाले की पिटाई कर रही है.
इससे पहले सोमवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने ना सिर्फ़ आंसू गैस के गोले छोड़े, बल्कि वे उन पर लाठियां भांजते भी दिखे थे. कई वीडियो में पुलिसकर्मी और रैपिड एक्शन फ़ोर्स को लाठियों से मारकर भगाते हुए दिख रहे हैं.
इस दिन जंतर-मंतर, जनपथ, कनॉट प्लेस और आसपास के दूसरे इलाकों में हुआ, सोशल मीडिया उन वीडियो और फोटो से पट गया. और इन वीडियो-फोटो में जो कुछ दिख रहा है, उसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी का कहा था कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नौजवानों पर बर्बरता से लाठियां भांजी. अभिजीत दीपके ने कहा कि वो अपने समर्थकों, ख़ास तौर से उन लड़कियों से माफ़ी मांगते हैं, जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बर्बरता से पीटा है.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्रवाई के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0